
अकोला मोरगाव भाकरे बाखराबाद महाराष्ट्र के समाजसेवी श्रीकांत आवटे,
अकोला मोरगाव भाकरे बाखराबाद महाराष्ट्र की महिलाओं के संसार घर परिवार शराब के कारण हो रहे बर्बाद,,
,अब देखना यह कि क्या सरकार महिलाओं के हित में शराब दुकान को बंद करेगी,,,,
महाराष्ट्र अकोला जिले में जिला प्रशासन पुलिस, राज्य उत्पादन शुल्क और कलेक्टर की लापरवाही ,,,
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में अकोला के नजदीकी गांवो में महिलाओं के संघर्ष की जो तस्वीरें सामने आती हैं, वे दिल को झकझोर देने वाली हैं। दीपावली का पर्व—जो रोशनी, उल्लास और मां लक्ष्मी के स्वागत का त्योहार होता है ,राज्य सरकार द्वारा,,,समस्या से ध्यान भटकाने का हथकंडा?
महिलाओं की सबसे बड़ी और मूल समस्या शराब की अवैध और बेलगाम बिक्री, घरेलू हिंसा और पति का नशा है। और अकोला के कई बड़े बड़े न्यूज चैनल वालो ने भी इस बात को उजागर किया है,, और कई बार माता बहनों ने शराब के विरुद्ध मोर्चे भी निकाले फिलहाल प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टर द्वारा उन्हें झूठा आश्वासन दिया गया,माता बहनों की आवाज को दबाया गया,,?,जब तक गांवों में खुलेआम शराब बिकती रहेगी और घर की कमाई नशे में उड़ती रहेगी, तब तक सरकार द्वारा दिए जाने वाले कुछ हजार रुपए उस जख्म पर सिर्फ एक छोटा सा मरहम साबित होंगे।
क्या सरकारें नहीं जानतीं कि शराब के कारण कितने घर बर्बाद हो रहे हैं?
यदि सरकार वास्तव में महिलाओं की "लाडली बहन" होने का फर्ज निभाना चाहती है, तो उसे सबसे पहले कठोर शराबबंदी या नशा मुक्ति अभियान पर काम करना चाहिए।
अक्सर यह अंदेशा जताया जाता है कि एक हाथ से आर्थिक सहायता देकर दूसरे हाथ से नीतियों के जरिए समाज को कमजोर करना—या शराब के ठेकों से राजस्व बटोरना—कहीं महिलाओं को चुनावी चंगुल में फंसाने का राजनीतिक खेल तो नहीं है यह,?
पैसा महिलाओं को थोड़ा बहुत संबल जरूर दे सकता है, लेकिन इज्जत, सुकून और सुरक्षित माहौल पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। जब तक गांवों की महिलाओं को नशे के अभिशाप से मुक्ति नहीं दिलाई जाती, तब तक कोई भी योजना उनके जीवन से अंधकार दूर नहीं कर सकती। जरूरत इस बात की है कि महिलाएं केवल योजनाओं की 'लाभार्थी' बनकर न रहें, बल्कि वे इस व्यवस्था से अकोला जिला कलेक्टर प्रशासन से सवाल पूछें कि उनके घरों के दीए क्यों बुझे हुए हैं और असली खुशियां उनके आंगन में कब लौटेंगी। पूरे देश में दीए जल रहे होते हैं, और कई घरों की शराब शौकीन पतियों की पत्नियां माताएं बहनें, अपने ही आंसुओं के दीए जला रही होती हैं।त्योहारों के दिन भी उनके घरों में तनाव और कलह अशांति का खराब माहौल होता है,
शराब की लत ने कितने हंसते-खेलते परिवारों को नर्क बना दिया है। दीपावली जैसे पवित्र और आनंद के पर्व पर भी, जिन घरों के पुरुष नशे में धुत रहते हैं, वहां लक्ष्मी पूजन के दीए क्या जलेंगे, वहां तो सिर्फ कलह, मारपीट और अपमान के धुएं उठते हैं। जिस परिवार में दो वक्त की रोटी का ठिकाना नशे की वजह से न हो, वहां बच्चे और महिलाएं त्योहार की उम्मीद भी किससे करें? यह स्थिति केवल एक घर की नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज के एक बड़े हिस्से की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है ।,,🙏🌹





















