बुधवार, 29 जुलाई 2026

अकोला महाराष्ट्र के समाजसेवक श्रीकांत आवटे

अकोला महाराष्ट्र अकोला मोरगाव भाकरे बाख़राबाद के समाजसेवक श्रीकांत आवटे,,,,
श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 5 में जो ज्ञान श्री कृष्ण ने 5हजार साल पहले महाभारत युद्ध भूमि पर अर्जुन को दिया,आज का विज्ञान भी उस पर रिसर्च कर रहा है, श्लोक 8 ,,,9,,,,,नैव किंचित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्ववित्‌।पश्यञ्श्रृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्नन्गच्छन्स्वपंश्वसन्‌ ,,प्रलपन्विसृजन्गृह्णन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि॥
 इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन्‌॥,,,
इस श्लोक में भगवान कृष्ण यह बताते हैं कि जो व्यक्ति तत्त्वज्ञानी है, जो आत्मा की सच्चाई को समझ चुका है, उसे यह भान नहीं रहता कि वह कुछ भी कर रहा है। उसके लिए कर्म, जैसे देखना, सुनना, छूना, आदि सभी इंद्रियों की गतिविधियाँ केवल स्वाभाविक होती हैं और उनके साथ कोई जुड़ाव या स्वामित्व का अनुभव नहीं होता। इसका मतलब यह है कि तत्त्वज्ञान प्राप्त व्यक्ति का मन इन गतिविधियों से अज्ञात रहता है और वह खुद को इन क्रियाओं से अलग समझता है।तत्व को जानने वाला सांख्ययोगी तो देखता हुआ, सुनता हुआ, स्पर्श करता हुआ, सूँघता हुआ, भोजन करता हुआ, गमन करता हुआ, सोता हुआ, श्वास लेता हुआ, बोलता हुआ, त्यागता हुआ, ग्रहण करता हुआ तथा आँखों को खोलता और मूँदता हुआ भी, सब इन्द्रियाँ अपने-अपने अर्थों में बरत रही हैं- इस प्रकार समझकर निःसंदेह ऐसा मानें कि मैं कुछ भी नहीं करता हूँ,,जैसे सूर्य के प्रकाश में दिन में जगत में भौतिक क्रियाएं होती है,,फिर भी सूर्य कुछ नहीं करता,,,यही भाव आत्मज्ञानी का होता है,,,,,जय श्री कृष्णा

कोई टिप्पणी नहीं:

श्रीकांत आवटे ब्लॉगर

अकोला महाराष्ट्र के समाजसेवी श्रीकांत आवटे

अकोला मोरगाव भाकरे बाखराबाद महाराष्ट्र की महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या शराब ,,शराब के कारण महिलाओं के संसार घर परिवार हो रहे हैं बर्बाद,, अको...

अकोला मोरगाव भाकरे बाखराबाद के प्रसिद्ध समाजसेवक राजनीतिज्ञ अध्यात्मिक विचारक ब्लॉगर श्रीकांत आवटे