खबर महाराष्ट्र के अकोला की,,,अकोला महाराष्ट्र के समाजसेवक श्रीकांत आवटे ने कहा? बाइक सवारों को हेलमेट पहनकर बाइक चलानी चाहिए,,जिससे अपघात होते समय सिर को गंभीर चोट नहीं आएगी,,
खबर महाराष्ट्र के अकोला की,,,सरकार जनता जनार्दन को नए नए नियम लागू कर रही ही,,अभी बाइक सवारों के लिए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने का नया नियम लागू किया,,,परन्तु सरकार को सड़कों का विकास भी करवाना होगा,,
अकोला मोरगांव भाकरे बाख़राबाद,,,
खबर महाराष्ट्र के अकोला की,,, अकोला सड़क सुरक्षा केवल हेलमेट से नहीं, सुरक्षित व्यवस्था से भी आती है
यदि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनता के जीवन की रक्षा करना है, तो हेलमेट पहनने के नियम का पालन करवाना निश्चित रूप से आवश्यक और सराहनीय कदम है। हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर सिर की चोट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक को स्वयं भी इसे जिम्मेदारी से पहनना चाहिए।यदि इस लिहाज से देखा जाए हेलमेट एक बहाना है,,नियम अकोला में बनी बनाई जा रही सड़कों के लिए लोगो से पैसा वसूल करना है,,तो यह गलत बात है,,
लेकिन सड़क सुरक्षा केवल जुर्माना लगाने से पूरी नहीं होती। इसके साथ-साथ प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सड़कें भी सुरक्षित, गड्ढामुक्त और अच्छी गुणवत्ता की हों। टूटी-फूटी और खराब सड़कें भी अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। अकोला में और अकोला से ग्रामीण इलाकों में जाने वाली सड़के खराब हो गई है गड्ढे पड़े है ,सरकार उन सड़कों का नया निर्माण करने के लिए जोर दे सड़कों का विकास करे,, यदि सड़कें सुरक्षित हों और यातायात व्यवस्था बेहतर हो, तो दुर्घटनाओं की संख्या में और अधिक कमी लाई जा सकती है।
इसी प्रकार, राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर शराब की आसान उपलब्धता भी एक गंभीर चिंता का विषय है।इस और भी जिला प्रशासन पुलिस देखे,,सरकार उन शराब दुकानो को बंद करे,,, शराब पीकर वाहन चलाना अनेक सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है और इससे निर्दोष लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। इसलिए सड़क सुरक्षा के व्यापक दृष्टिकोण से शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, प्रभावी जांच और कानून का कठोर पालन भी उतना ही आवश्यक है।
सच्ची सड़क सुरक्षा तब संभव है जब नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएँ, हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें, और प्रशासन सुरक्षित सड़कें, प्रभावी कानून व्यवस्था तथा नशे में वाहन चलाने पर कठोर नियंत्रण सुनिश्चित करे।,,सिर्फ नए नए नियम लागू करने से कुछ नहीं होता,,इसमें ट्रॉपिक पुलिस की टेंशन बढ़ेगी,,,


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें